कल 12 जनवरी 2025 को हमारी टीम ने दिल्ली महिला हाट दिल्ली गेट पर बुक स्टाल लगाया। टीम के लगभग 10 -12 मेंबर्स उपलब्ध थे और अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पूरा दिन कबीर साहब के भजन हमने मिल कर गाये और जो लोग बुक स्टाल पर आ रहे थे, उन्हें आचार्य जी के बोध साहित्य से परिचय करवाया। दिन -प्रतिदिन हमारी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है और लोग भी आचार्य जी के बोध साहित्य से जुड़ रहे है। हमारा काम बस बुक स्टाल पर खड़ा होना है बाकी का काम आचार्य जी की किताबे और फोटो युक्त बैनर कर देता है। आप भी हमारी टीम से जुड़ सकते है। कुछ फोटो और वीडियो कल के कार्यक्रम की:
बुक स्टाल अवलोकन 22 दिसंबर 2024 ========================= अपनी सारी वृतिओं, विचारों से लड़कर मैं बुक स्टाल पहुंचा। कल रविवार को हमारी टीम ने दिल्ली गेट, दरियागंज स्थित महिला हाट बाजार में अपना बुक स्टॉल लगाया। इस स्थान पर हमारा दूसरा बुक स्टॉल था। बहुत छोटी सी जगह में हम लोग काम कर रहे थे और जगह इतनी छोटी थी कि अगर हम सब लोग खड़े हो जाते थे तो किताबें छुप जाती थी। सभी सदस्य काफी अच्छी तरह से अपना काम कर रहे थे और अपनी योग्यता के अनुसार हर सदस्य लोगों से बातचीत कर रहा था और बोध साहित्य को उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। इस बाजार में मुख्य रूप से वह विद्यार्थी आ रहे थे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं या जिन्हें नावेल पढ़ने का शौक है या जो किताबों का कलेक्शन करना चाहते हैं और पुरानी किताबें यहां से ले जाकर अपनी लाइब्रेरी में रखना चाहते हैं। बहुत सस्ते दामों पर नावेल यहां मिल जाते हैं तो उन्ही स्टालों पर ज्यादा भीड़ लगी रहती है। फिर भी हमारे स्टॉल ने अपनी उपस्थिति दर कराई। शाम के समय जब हम अपना स्टॉल समेट रहे थे और किताबें पैक कर रहे थे और मै...
Comments
Post a Comment