जो मैं बौरा तो राम तोरा
जो मैं बौरा तो राम तोरा
जो मैं बौरा तो राम तोरा
लोग मरम का जाने मोरा।
मैं बौरी मेरे राम भरतार
ता कारण रचि करूँ स्यंगार।
माला तिलक पहरि मन माना
लोगनि राम खिलौना जाना।
थोड़ी भगति बहुत अहंकारा
ऐसे भगता मिलै अपारा।
लोग कहें कबीर बौराना
कबीर का मरम राम जाना।
Comments
Post a Comment